Mahashivratri 2025 Date And Time | महाशिवरात्रि 2025 तारीख तथा समय

Mahashivratri 2025 Date And Time | महाशिवरात्रि 2025 तारीख तथा समय

महाशिवरात्रि पर्व | Maha Shivratri 2025

Mahashivratri 2025 Date & Time: हिंदू धर्म के सबसे शक्तिशाली माने जाने वाले भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था, उस दिन को महाशिवरात्रि पर्व के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चौदस को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाग्रंथों में यह वर्णन मिलता है की इसी दिन भगवान शिव ने वैराग्य का त्याग करके माता पार्वती से विवाह संपन्न किया था। इसलिए यह त्यौहार प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए व्रत रखते है। महाशिवरात्रि के दिन व्रत करने से तथा महादेव और माता पार्वती की एक साथ पूजा करने से अनेकों पुण्य प्राप्त होते हैं। महाशिवरात्रि का व्रत करने से भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करने का आशीर्वाद देते हैं। 


Mahashivratri Images 2025
महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि कब है ? Mahashivratri 2025 Date & Time

महाशिवरात्रि का यहां पवित्र पर्व 26 फरवरी 2025, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि व्रत का शुभ मुहूर्त 25 फरवरी की रात्रि को आरंभ हो जाएगा।

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है ? Why Mahashivratri Celebrated

महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसके अतिरिक्त महाशिवरात्रि मनाए जाने के पीछे एक और ऐतिहासिक घटना है जिसमें इस दिन को भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया था। प्रजापति दक्ष ने चंद्रमा को अक्षय होने का श्राप दिया था तथा श्राप से चंद्रमा की रक्षा करने के लिए भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करके अभयदान दिया। उस दिन को भी महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इसलिए महादेव की कृपा से महाशिवरात्रि के दिन व्रत करने और भगवान शिव की पूजा करने से आपकी कुंडली से चंद्र दोष भी खत्म हो जाते हैं तथा चंद्रमा की कृपा भी आपको मिलती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ