जानिए सौरमंडल का सबसे सुन्दर ग्रह (शनि ग्रह )के बारे में | 10 FACTS ABOUT SATURN PLANET IN HINDI

शनि ग्रह के बारे में 10 रोचक बातें | सौरमंडल का सबसे सुन्दर ग्रह 

10 AMAZING FACTS ABOUT SATURN PLANET IN HINDI

शनि ग्रह (SATURN PLANET)

हमारे सौरमंडल में अब आठ ग्रहो को गिना जाता है जिनकी सबकी अलग अलग विशेषता है। बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेप्ट्यून तथा युरेनस आदि सभी 8 ग्रहों में से शनि ग्रह सबसे सुन्दर ग्रह माना जाता है क्योंकि इस ग्रह के पास इसके वलय (छल्ले ) है जो अन्य किस भी गृह के पास नहीं है। शनि ग्रह के  ये छल्ले पत्थर के टुकड़े, छोटे उल्का तथा धूल कणो से बने है। 

शनि ग्रह हमारे सौरमंडल का छठा ग्रह है। यह बृहस्पति की तरह ही एक गैसीय पिंड है। इसे गैसीय दानव के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह  है। शनि ग्रह के चारो और फैले गोल छल्ले इसकी सुंदरता को चार चाँद लगाते है। इस ग्रह के पास अन्य ग्रहों के मुकाबले बहुत उपग्रह मौजूद है जो इसके चारो और परिक्रमा करते रहते है।  तो चलिए आज हम शनि ग्रह से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बात करते है........


शनि ग्रह (SATURN PLANET)
शनि ग्रह (SATURN PLANET)

शनि ग्रह के बारे में रोचक तथ्य  | FACTS ABOUT SATURN PLANET IN HINDI 

1. शनि ग्रह का क्षेत्रफल 1,20,536  किलोमीटर है और यह हमारी धरती से करीब 120 करोड़ किलोमीटर दुरी पर है।
  
2.शनि ग्रह रात में चमकने वाला पांचवा सबसे चमकदार ग्रह है जिसे हम अपनी नंगी आँखों के द्वारा  भी देख सकते है। 
 
3. शनि  ग्रह हमारे  सौरमंडल का छठा ग्रह  है तथा आकार में यह दूसरे स्थान पर आता है। इसका क्षेत्रफल हमारी पृथ्वी के तुलना में 9 गुना अधिक बड़ा है।इसकी वॉल्यूम हमारी धरती की तुलना में 95 गुना ज्यादा है।
   
4. भले ही शनि ग्रह हमारी पृथ्वी से कई गुना बड़ा है लेकिन इसका घनत्व हमारी धरती से 8 गुना कम ही है। इसका कारण यह है की यह एक गैस दानव है जिसका अधिकतर भाग गैसों से मिलकर बना है। यह इतना हल्का है की यदि इस ग्रह को किसी बड़े दरिया में रख दिया जाए तो यह पानी के ऊपर तैरने लगेगा।      ज्यादा पढ़ने के लिए क्लिक करें :-

5. इस ग्रह पर यदि आप गलती से उतर भी गए तो आपको यहाँ पैर रखने के लिए कोई ठोस सतह नहीं मिलेगी क्योंकि यह 96 प्रतिशत हाइड्रोजन गैस से बना हुआ है। 

6. शनि ग्रह के अब तक के खोजे गए 62 उपग्रह है जो निरंतर इसकी परिक्रमा करते है। इन उपग्रहों में कई तो बहुत छोटे है तो कई उपग्रह बहुत ही ज्यादा बड़े है।  शनि गृह का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन है जोकि आकार में बुध ग्रह  तथा बौने ग्रह प्लूटो से भी बड़ा है।  इसका सबसे छोटा उपग्रह मिमोज़ है तथा इसका सबसे चमकदार उपग्रह इनसेलेट्स है। 
  
7. शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन पर जीवन की सम्भावना होने के आसार लगाए जा रहे है क्योंकि इस उपग्रह पर सही तापमान ,पहाड़ ,रेगिस्तान तथा पानी के भी निशान पाए गए है।
 
8. शनि ग्रह पर इंसानो द्वारा पिछले 20 सालो में 2 कृत्रिम उपग्रह भेजे गए है ताकि  इस ग्रह के बारे में ज्यादा अच्छे से पता लगाया जा सके। 

9. शनि ग्रह को सौरमंडल का सबसे सुन्दर ग्रह इसके रिंग्स "वलय " के कारण माना जाता है। शनि ग्रह के ये रिंग्स छोटे छोटे बर्फ के टुकड़ो तथा छोटी चट्टानों से बने है। इसके रिंग्स को 14 भागो में बाटा गया है। यह दिखने में सफ़ेद तथा पिले रंग की होती है।  

10. शनि ग्रह के ये सुन्दर दिखने वाले रिंग्स की चौड़ाई 2,82,000  किलोमीटर है तथा ये केवल 30 फ़ीट तक ही मोटी है। इनके घुमने की गति लगभग 1800 किलोमीटर प्रतिघंटा है। या 1100 मील प्रतिघंटा।         ज्यादा पढ़ने के लिए क्लिक करें :-

अन्य विशेष 

कुछ वैज्ञानिको का यह मानना है की शनि ग्रह का एक उपग्रह  टाइटन (TITAN ) पर जीवन पनपने की बहुत सम्भावना है क्योंकि इस उपग्रह का वातावरण पृथ्वी से काफी मेल खाता है। इसपर बहुत तरह की गैसीय तथा तरल पदार्थ होने के साथ साथ एक उचित तापमान भी मौजूद है जो किसी जीव के पनपने के लिए पृथ्वी के समान है। किन्तु वहां पर अभी तक ऑक्सीजन की खोज नहीं हो पाई है इसलिए वैज्ञानिक टाइटन पर जीवन की सम्भावना मात्र बताते है। 

उपरोक्त  बातों से आप यह अंदाज़ा लगा सकते है की हमारे सौरमंडल का सबसे सुन्दर दिखने वाला ग्रह शनि है। शनि  यह अपनी इन विशेषताओं के कारण बाकि अन्य ग्रहो से भिन्न दिखता है। 

ज्यादा पढ़ने के लिए क्लिक करें :- 

                                         

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ