पंजाब की संस्कृति तथा जीवन शैली | PUNJABI CULTURE IN HINDI

PUNJAB KI SANSKRITI, CULTURE OF PUNJAB IN HINDI, LIFE STYLE,  FOODS, LANGUAGE AND DRESSINGS OF PUNJAB IN HINDI 

भारत में कुछ राज्य ऐसे है जिनकी संस्कृति अपने आप में ही निराली है। आज के इस आर्टिकल में हम हमारे भारत के सबसे दबंग और अनोखे राज्य पंजाब के बारे में बात करेंगे। पंजाब अपनी भाषा  बोलने के अनोखे अंदाज, मसालेदार खाने और चटपटे खानपान, अतरंगी पहनावे तथा नाचने गाने की अनोखी संस्कृति के कारन जाना जाता है। आज हम पंजाब की संस्कृति के बारे में चर्चा करेंगे।


पंजाब की संस्कृति
पंजाब की संस्कृति 

 
पंजाब की जीवन शैली 

पंजाब के लोग बड़े ही उत्साही और जोश से भरे होते है क्योंकि यहाँ की मिटटी में हरे हरे खेतो की महक बसी हुई है। पंजाब की ज्यादातर जनसँख्या गांवो में रहती है। गावों में रहने वाले लोग पशु-पालन  भी करते है। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है जिसकी अधिकतर जनसंख्या खेती बड़ी में व्यस्त रहकर अपना जीवन बिताते है। पंजाब में पशुपालन  की वजह से यह राज्य दूध उत्पादन में भी बहुत आगे है। पंजाबी लोगो की बोली में अलग ही एक रोब होता है। पंजाब के लोगो बोल अतरंगी तथा पहनावा सतरंगी होता है | तो आइये पंजाब की अनोखी संस्कृति को विस्तार से जानते है। ..  नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा - अवश्य देखे 

पंजाब के खान पान 

खानपान के जब बात आती है तो पंजाब के खानों नाम अलग ही शुमार होता है। पंजाब में सबसे सामान्य तौर पर रोटी सब्जी और चावल खाया जाता है। इसके साथ ही पंजाबी लोग दूध दही और लस्सी के साथ खाना पीना ज्यादा पसंद करते हैं। ,मक्के दी रोटी ते सरसो का साग, यह वाक्य पंजाब के खान पान को दर्शाता है। सुबह के समय वास्तव में आलू या गोभी के पराठे के साथ लस्सी का बड़ा गिलास पंजाब में बहुत मशहूर है। इसके साथ ही पंजाब के खानों में शुमार है बटर चिकन चौकी सबसे मशहूर और बड़े चाव से खाया जाता है। शक्करपारा, लस्सी, छोले भटूरे, पराठे, अमृतसरी मछली, दाल मखनी, पनीर टिक्का, पंजाबी पकोड़ा कढ़ी, राजमा चावल, सरसों का साग, मक्की की रोटी आदि पंजाब के मुख्य खान पान है।

-जरूर पढ़े -

श्री बजरंग बाण सम्पूर्ण पाठ


पंजाब का पहनावा 

पंजाबी लोगों का सामान्य तौर पर पहनावा बड़ा ही सरल होता है जिसमें पुरुष कुर्ता पजामा या धोती कुर्ता रहना पसंद करते हैं तो वही महिलाएं सिंपल सलवार सूट तथा घाघरा चोली आदि पहनती है। यह सब तो पंजाब के पुराने तौर-तरीकों को दर्शाता है। पंजाब के आज के पहनावे की बात करें तो पंजाब की युवा जनसंख्या अलग-अलग रंग के कुर्ते पजामे जींस टीशर्ट आदि सब तरह के फैशन के कपड़े पहनना पसंद करती है। वही महिलाओं में भी पंजाबी सूट पटियाला सूट प्लाजो जींस टीशर्ट और सभी फैशनेबल परिधान पहनने का प्रचलन बढ़ गया है।

पंजाब की मातृभाषा क्या है। 

पंजाब राज्य के नाम से ही उसकी भाषा के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है क्योंकि यहां के अधिकतर लोग पंजाबी भाषा का प्रयोग करते हैं। पंजाबी भाषा को गुरुओं की भाषा भी कहा जाता है क्योंकि पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी है। आजकल का पढ़ा-लिखा वर्ग हिंदी तथा इंग्लिश भाषा का प्रयोग भी करता है लेकिन पंजाबी पंजाबी मातृभाषा है चौकी एक रोग वाली भाषा है। 

पंजाबी लोकगीत तथा लोकनृत्य 

लोकगीत , पंजाब राज्य अपने पंजाबी गीतों के लिए पूरे दुनिया में जाना जाता है। भांगड़ा, झूमर और सम्मी यहाँ के लोकप्रिय नृत्य हैं। पंजाब की स्थानीय नृत्य शैली गिद्दा, महिलाओं की विनोदपूर्ण गीत-नृत्य शैली है। सिक्खों के धार्मिक संगीत के साथ-साथ उपशास्त्रीय मुग़ल शैली भी लोकप्रिय है, जैसे खयाल, ठुमरी, गजल और कव्वाली। पंजाब के लोग अपनी खुशी जाहिर करने के लिए गानों पर भांगड़ा करते हैं गिद्दा डांस करते हैं तथा बोली गाकर उस पर भी नाचते हैं। पंजाब का भांगड़ा सबसे आम नृत्य है। आज के समय में पंजाब में बहुत सारे गायक प्रचलित है जिनका नाम विदेशों तक विख्यात है। इनमे कुछ गायक है, बब्बू मान, गिप्पी ग्रेवाल, अमरिंदर गिल, सतिंदर सरताज आदि। पंजाब को गायकों की भूमि भी कहा जा सकता है।

पंजाब के बारे में अन्य जानकारी 

पंजाब में भारत में सभी अहम् त्यौहार मनाये जाते है जैसे होली, दिवाली, रक्षा-बंधन, तीज, बैसाखी, लोहड़ी, मकर सक्रांति, गुरु पूरब या गुरु नानक जयंती आदि।  पंजाब में सबसे अहम् स्थान गुरुद्वारा होता है जिसमे पंजाबी माथा टेकने जाते है तथा हर त्यौहार पर गुरुद्वारों में लंगर लगाना आम बात है। पंजाब में स्वर्ण मंदिर भी बहुत विख्यात है। पंजाब भारत तथा पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित है इसलिए हमेशा बार्डर पर हमले का खतरा बना रहता है। लेकिन पंजाबी लोग जिनमे खालसा पंथ के लोग बहुत अधिक साहसी होते है। कृषि उत्पादन तथा दूध उत्पादन में पंजाब लगभग हरियाणा के बराबर ही है।   

<  और पढ़े  >




-लियोनेल मेसी का जीवन परिचय तथा  सुविचार ?

--बिल गेट्स के अनमोल कथन | बिल गेट्स का सम्पूर्ण परिचय

--संदीप माहेश्वरी का जीवन परिचय | संदीप माहेश्वरी के जीवन पर निबंध 

-- यीशु कौन थे ? यीशु की मृत्यु कैसे हुई ?


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

how can i help you