भैया-दूज (भाई-दूज) 2023 | bhaiya dooj 2023 in hindi

BHAI DOOJ KA MUHURAT | BHAI DOOJ KA MAHATVA | BHAIYA DOOJ KAB MANAYA JATA HAI | BHAIYA DOOJ 2023 DATE

भाई-दूज का महत्त्व  | भाई-दूज ( भैया-दूज )कब मनाया जाता है  | भाई-दूज (भैया-दूज) 2023 में कब है।

भैया-दूज (भाई-दूज) क्यों मनाया जाता है ? | भाई-दूज का महत्त्व ?

रक्षा बंधन के अलावा भाई-दूज (भैया-दूज) ही एक ऐसा त्यौहार है जो केवल भाई बहन का त्यौहार है। रक्षा बंधन की तरह ही इस त्यौहार का अपना एक अलग महत्त्व है।  भाई दूज (भैया-दूज) का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है. इस दिन बहने अपने भाई के माथे पर तिलक कर उसकी लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करती है।  तथा भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है ऐसा माना जाता है की इस दिन यमुना नदी में स्नान करना फलदायक होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यमराज इसी दिन अपनी बहन यामी से मिलने आए थे।  भाई के स्वागत में यामी ने उन्हें तिलक किया और ढेर सारे पकवान बनाए।  यमराज ने प्रसन्न होकर यामी सहित सभी बहनों को आशीर्वाद देते हुए घोषणा की थी कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन से मिलने जाएगा, बहनें उनका आरती और तिलक कर स्वागत करेंगी तो इससे भाई हर तरह की बुरी ताकतों से मुक्त रहेगा  । तब से लेकर अब तक इस दिन को "यम द्वितीया" या भैया-दूज  भाई-दूज के  त्योहार के रूप में मनाया जाता है। 


Happy Bhaiya Dooj 2023
HAPPY BHAIYA DOOJ

भाई-दूज 2023 | भैया-दूज 2023 शुभ मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भैया-दूज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 15  नवम्बर  2023,  को  से आरंभ होगी  तथा  अगले दिन 16 नवम्बर  2023  तक रहेगी। जानकारी के अनुसार इस बार  15 नवम्बर  2023 को भाई दूज की पूजा का शुभ मुहूर्त है ऐसे में इस दिन ये त्योहार मनाना उत्तम रहेगा.   

भाई-दूज ( भैया-दूज )कब मनाया जाता है ?

भैया-दूज का यह पावन  त्यौहार दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाता है। दिवाली से अगले दी विश्वकर्मा जयंती होती है उससे अगले दिन को यानि अश्विन  माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यम द्वितीया या भैया-दूज के रूप में मनाया जाता है। 

क्यों कहा जाता है यम द्वितीया ?

 पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यमराज इसी दिन अपनी बहन यामी से मिलने आए थे।  भाई के स्वागत में यामी ने उन्हें तिलक किया और ढेर सारे पकवान बनाए।  यमराज ने प्रसन्न होकर यामी सहित सभी बहनों को आशीर्वाद देते हुए घोषणा की थी कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन से मिलने जाएगा, बहनें उनका आरती और तिलक कर स्वागत करेंगी तो इससे भाई हर तरह की बुरी ताकतों से मुक्त रहेगा। इसीलिए इस दिन  को यम द्वितीया  के रूप में मनाया जाता है। 

भाई-दूज ( भैया-दूज ) 2023  में कब है।

भैया-दूज का यह पावन  त्यौहार 15 नवम्बर, 2023  बुधवार के दिन मनाया जाएगा। 

                             आप सभी को भैया-दूज की हार्दिक शुभकामनाएं 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ