द स्नेक आइलैंड | The Snake Island in hindi

सबसे खतरनाक द्वीप "द स्नेक आइलैंड"

The Snake Island in hindi

हमारी पृथ्वी पर बहुत से छोटे छोटे टापू मौजूद है। इनमे से कुछ तो मानव जनजातियों के करीब होते है तो कुछ टापू इंसानो से बहुत दूर बीच समंदर में स्थित है। हर एक टापू की अलग अलग विशेषता होती है। देखने में तो ये सभी टापू बहुत ही सुन्दर लगते है।लेकिन उनके अंदर रहने वाले जीव जंतु कितने खतरनाक हो सकते है यह पता लगाना बहुत ही मुश्किल होता है। जैसे की खतरनाक आदमखोर मगरमच्छो से भरा एक आइलैंड जिसे "द रामरी आइलैंड" के नाम से जाना जाता है। आज हम उसी के जैसे  ही एक खतरनाक टापू "द स्नेक आइलैंड" के बारे में बात करेंगे जहा पर किसी आम इंसान का जाना अपनी ही मृत्यु को दावत देना है। 

द स्नेक आइलैंड
द स्नेक आइलैंड

 द स्नेक आइलैंड ( The Snake Island )

तो ऐसे ही एक टापू इस धरती पर मौजूद है जो की "द स्नेक आइलैंड " के नाम से जाना जाता है।  इस टापू पर जाने के बाद दाएं -बाएं , ऊपर-निचे आपको केवल सांप ही सांप दिखाई देंगे। यह आइलैंड ब्राज़ील में स्थित है वह पर इसे  Ilha da Queimada Grande  के नाम से जाना जाता है। दूर से देखने पर  यह बहुत सुन्दर दिखाई देता है क्योंकि इन आइलैंड पर घने पेड़ पौधे मौजूद है इसलिए यह दूर से हरा भरा एक सुन्दर सा टापू जान पड़ता है। लेकिन यह उतना ही ज्यादा खतरनाक है।  इस टापू को सांपो का बसेरा भी कहा जाता है।  

 कोई इंसान नहीं रहता है -

 द स्नेक आइलैंड  पर कोई भी इंसान नहीं रहता क्योंकि यदि कोई इंसान वह कुछ समय के लिए जाता भी है तो उसे अपनी जान से हाथ धोने पड़ता है। इस आइलैंड पर रहने वाले सांप अन्य सांपो से कही ज्यादा जहरीले होते है। "द स्नेक आइलैंड" टापू पर एक लाइट हाउस भी है जो समंदर में आने जाने वाले जहाजों को उनका रास्ता दिखने के लिए बनाया गया था। उस लाइट हाउस को चलाने के लिए एक व्यक्ति 1900 ई में अपने परिवार के साथ रहता था लेकिन एक दिन सांपो ने उनके परिवार पर हमला करके उन्हें  मार दिया।

सांपो की सबसे अधिक औसत संख्या 

"द स्नेक आइलैंड" टापू परआपको एक भी स्थान ऐसा नहीं मिलेगा जहा पर सांप न मिले। यहाँ पर सांपो की संख्या इस कदर है की अगर आप  एक कदम भी इस टापू पर रखेंगे तो वह किसी न किसी सांप के ऊपर रखा जाएगा। यहाँ पर हर एक वर्ग मीटर में हमें 2 से 5 सांप देखने को मिल जाते है। यहाँ पर सांपो की कुल संख्या लगभग 3500 सांप पाए जाने की सम्भावना है। ये सांप अन्य सांपो से 5 गुना अधिक जहरीले होते है।

दुनिया के सबसे खतरनाक तथा जहरीले सांपो में से एक "गोल्डन लान्चेड" 

द स्नेक आइलैंड
GOLDEN LANCHEAD

दुनिया के सबसे खतरनाक तथा जहरीले सांपो में से एक "गोल्डन लान्चेड" नामक सांप भी इसी आइलैंड पर पाया जाता है। यह भूरे रंग का होता है तथा इसकी लम्बाई करीब 28 इंच तक होती है। ये ज्यादातर पेड़ो में छुपकर पक्षियों का शिकार करते है।  

कोई भी व्यक्ति आपको इस टापू पर जाने की सलाह नहीं देना चाहेगा। और न ही कोई व्यक्ति इस टापू पर जाना चाहता है। प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर यह टापू अपने आप में अनोखा साथ साथ आपके लिए बहुत अधिक खतरनाक भी है। 

 *अन्य रोचक जानकारी के लिए आप ये भी पढ़ सकते है *

1. पेड़ लगाने का क्या महत्व है।

2. सबसे खतरनाक आइलैंड " रामरी आइलैंड "

3. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ