IMPORTANCE OF TREE IN HINDI | पेड़ लगाने का क्या महत्व है।

IMPORTANCE OF ENVIRONMENT | IMPORTANCE OF TREE'S 

पेड़ लगाने का क्या महत्व है। | पेड़ से हमें क्या लाभ मिलते है।  

पृथ्वी को बचाने में पेड़ लगाने का क्या महत्व है। 

 जैसा की आप जानते है की हमारे जीवन में पेड़ो का कितना अधिक महत्व होता है। पेड़ पौधे हमारे ग्रह के लिए फेफड़े का काम करते है क्योंकि यह हवा में फैले प्रदुषण को कम करते है तथा मौसमी परिवर्तनों के नुकसान से भी हमें बचाते है जैसे ,बाढ़ , आंधी , तूफान , सूखा ,भूकंप  आदि। पेड़ पौधे शाकाहारी जीव जन्तुओ के लिए भी बहुत आवश्यक होते है। कोई भी यह नहीं कह सकता है की पेड़ो से  हमें एक भी नुकसान है। पेड़ पौधे केवल प्रकृति के लिए ही नहीं बल्कि हर प्रकृतिक जीव के लिए  आवश्यक होते है। 


ADVANTAGES OF TREES ( पेड़ से हमें क्या लाभ मिलते है )

1. हवा का शुद्धिकरण :-

 जितने भी पेड़ पौधे इस  धरती पर  मौजूद है वे सभी हमारे साँस लेने के लिए शुद्ध हवा प्रदान करते है। हमारे द्वारा उत्पन्न की गयी कार्बोनडाइऑक्सइड को अपने भोजन के रूप में लेकर हमारे लिए शुद्ध ऑक्सीज़न उत्पन्न करते है।और यह तो आप भी जानते होंगे की ऑक्सीज़न हमारे लिए तथा अन्य जीवित प्राणियों के लिए कितनी आवश्यक होती है। इसलिए हमें हमेशा जितना अधिक हो सके पेड़ो को लगाना चाहिए। 

2. फल तथा फूल :-

 धरती पर बहुत अलग अलग  किस्म के पेड़ पौधे होते है जिनमे से कुछ तो फलदार होते है तो कुछ फूलदार होते है। फलदार पेड़ हमें अनेको प्रकार के रसीले फल प्रदान करते है जैसे ,सेब ,आम ,संतरा ,अनार ,चीकू ,केला ,जामुन ,बेल-पत्थर ,अमरुद ,आदि। जबकि कुछ ऐसे पेड़ पौधे होते है जो हमें फल न देकर कई प्रकार के रंग -बिरंगे  फूल प्रदान करते है बबुल , गुलाब ,कमल ,चमेली ,गेंदा ,आदि। इसलिए हर पेड़ पौधे का अपना एक अलग महत्व होता है फिर चाहे वह फलदार वृक्ष हो या कोई फूलदार पौधे हो। 

3. औषधीय गुण :-

  बहुत से ऐसे पेड़ पौधे इस धरती पर मौजूद है जो बहुत से औषधीय गुणों से भरे हुए है। कुछ पेड़ो के पत्ते तथा कुछ पेड़ो के बीज अनेको प्रकार की दवाइया बनाने में भी काम आते है जिनमे सबसे पहले नीम के  पेड़ का नाम आता है। इसी तरह जामुन का पेड़ ,शतावरी का पेड़, तुलसी का पौधा , आंवला  तथा एलोवेरा का पौधा भी अनेको औषधीय गुणों से भरपूर होते है।  

4. लकड़ी तथा छाया :-

  पेड़ो से हमें फल ,फूल के साथ साथ ठंडी छाया तथा ईंधन के रूप में प्रयोग करने के लिए लकड़ी भी प्राप्त होती है। पेड़ो से हमें खाना पकाने के लिए आग जलने की लकड़ी भी इन्ही पेड़ो से मिलती है।  यहाँ तक की आज के समय में  हमारे घरो में लगने वाले दरवाजे ,खिड़किया ,टेबल ,कुर्सियां ,फर्नीचर आदि सभी वस्तुए पेड़ो के लकड़ी से ही बने होते है। यदि आप एक पेड़ लगाते है तो वह आपके लिए किसी मित्र के जैसा होता है।  

5. प्राकृतिक आपदाओं से बचाव  :-

  कोई भी प्राकृतिक आपदा  पेड़ो तथा वनो की कटाई के कारण होने वाली कमी के वजह से आती है। जैसे बाढ़ ,भूकंप ,सूखा ,चक्रवात आदि। पेड़ो की अधिकता हमें इन जैसी कई प्राकृतिक आपदाओं से बचाती है। नदियों के किनारो पर होने वाले मिटटी के कटाव को भी पेड़ पौधे कम करते है। जिस जगह में पेड़ो की अधिकता होती है वहां  का तापमान हमेशा काम ही रहता है। 

उपरोक्त बातो से यह पूर्णतया स्पष्ट होता की हमारे जीवन में पेड़ो का कितना अधिक महत्व है।  यदि धरती पर पेड़-पौधे ख़त्म  जाए तो इस धरती पर जीवित रहना असंभव हो जाएगा। इसलिए हमें हमेशा अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाने चाहिए तथा इसके लिए अन्य लोगो को भी प्रेरित करना चहिये।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ