who was gangubai kathiyawadi | गंगूबाई काठियावाड़ी कौन थी

गंगूबाई काठियावाड़ी कौन थी |

WHO WAS GANGUBAI KATHIYAWADI .

 हमारे देश के इतिहास में ऐसे कई व्यक्तित्व हुए है जिनके जीवन कथा पर फिल्म जगत ने बहुत सी फिल्मे बनाकर उनके इतिहास को दोबारा सामने लाया है इनमे कुछ मुख्य फिल्मो के उदाहरण है :- तानाजी ,जोधा -अकबर ,मिर्जा ,और राजा हरिश्चंद्र आदि। आज हम एक ऐसी ही शख्सियत के बारे में आपको बताने जा रहे है जिनकी जीवनी पर भी एक नै फिल्म बनी है। उस खास शख्सियत का नाम है "गंगूबाई काठियावाड़ी " जिन्होंने अपने जीवन में बहुत सी ऐसी  दर्दनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा जिसके चलते वह एक वेश्या बनने पर मजबूर होती है और एक समय में वह मुंबई की डॉन के रूप में उभरकर सामने आती है। 

"गंगूबाई काठियावाड़ी "का जीवन परिचय :- 

गंगूबाई काठियावाड़ी का वास्तविक नाम 'गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी" था जिनका जन्म सन 1939 में गुजरात (काठियावाड़ ) के एक सम्मानित परिवार में इकलौती पुत्री के रूप में हुआ। इनका अन्य नाम गंगूबाई था 


अपने जीवन की दर्दनाक स्थितियों के कारण उन्हें पहले एक वेश्या बनना पड़ा और बाद में वे एक कोठा चलाने वाली माफिया क्वीन बन गई। वैसे तो गंगूबाई काठियावाड़ी हमेशा से ही एक सफल अभनेत्री बनना चाहती थी लेकिन उनके बुरे हालात ने उनको एक ऐसी इंसान बना दिया जिनके नाम से 60 के दशक के गुंडे भी खौफ कहते थे। गंगूबाई काठियावाड़ी उस समय की सबसे अधिक प्रचलित कोठेवाली थी जो मुंबई के साथ साथ देश के कई अलग अलग स्थानों पर अपने कोठे चलाया करती थी।  

गंगूबाई काठियावाड़ी की शैक्षणिक योग्यता 12 वी थी। गंगूबाई काठियावाड़ी के शादी रमणीक नाम के व्यक्ति से हुई थी जोकि उन्होंने घर से भागकर की थी।  जब  उन्होंने रमणीक के साथ भागकर शादी की तब वह केवल 16 वर्ष की थी। दोनों शादी करने के बाद मुंबई में आ गए और साथ रहने लगे। तब गंगूबाई काठियावाड़ी के पति रमणीक ने उन्हें एक कोठे वाली को केवल 500 रूपये में यह कहकर बेच दिया की यह (कोठेवाली)मेरी मौसी है। पहले पहले गंगूबाई को भनक तक नहीं थी की जिस ओरत को वह अपने पति की मौसी समझ रही थी वह मुंबई की कामथीपुरा रेड लाइट एरिया की मशहूर कोठेवाली है। 

गंगूबाई काठियावाड़ीकैसे बनी एक डॉन :-

कोठे पर बिक जाने के बाद वह कई हवशी दरिंदो के हवस का शिकार हुई। जिसके परिणाम स्वरुप वह हमेशा के लिए एक वेश्या बनकर रह गई। गंगूबाई वहां के एक डॉन करीम लाला को अपना भाई मानती थी जिसके कारण उसे भी लेडी डॉन के नाम से जाना जाने लगा। एक डॉन के रूप में प्रचलित होने के बाद उन्होंने वेश्यावृति में लिप्त महिलाओ के लिए अच्छे काम भी किये।  वह ऐसी किसी भी ओरत को वेश्या नहीं बनाती थी जिसका इस काम में मन नहीं था।इसी तरह गंगूबाई काठियावाड़ी महिलाओ के लिए एक अच्छी इंसान थी लेकिन गुंडे बदमाशों के लिए वह एक खौफ की तरह थी। 

गंगूबाई काठियावाड़ी की बायोपिक (फिल्म )

गंगूबाई काठियावाड़ी के सम्पूर्ण जीवन पर वर्तमान समय में एक फिल्म बनायीं गयी है जिसमे" गंगूबाई काठियावाड़ी" का मुख्य किरदार आलिया

भट्ट  निभाने जा रही है। (जोकि एक इस दशक की एक बहुत अच्छी अभिनेत्री है) इस फिल्म को खुद संजय लीला भंसाली के द्वारा निर्देशित किया गया है (जोकि ऐतिहासिक फिल्मो के सफल निर्देशन के लिए जाने जाते है ) 

इस फिल्म को लेकर विवाद भी उठा था की इसमें मुख्य पात्र की की कुछ जानकारियों को गलत दर्शाया गया है इसलिए गंगूबाई के पुत्रो ने इस फिल्म के डायरेक्टर तथा अन्य कई लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

यह भी पढ़े ;-

एक ईमेल हस्ताक्षर क्या होता है।

जीवन की आवश्यकताएं 

क्यों चिंता करता है इंसान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ