कंप्यूटर और फोन की लत को कम कैसे कर सकते है | Addiction of Computer and Phones in hindi

हम कंप्यूटर और फोन की लत को कैसे कम कर सकते हैं

How can we reduce the addiction of computer and phones

 आज के समय कंप्यूटर और मोबाइल का प्रयोग इतना अधिक होने लगा है की हमारे सभी कामो जैसे social media activities ,games ,communication ,internet etc.  को करने के लिए हमें अपने कंप्यूटर या मोबाइल का सहारा लेना ही पड़ता है। हम इनके इतने आदि हो चुके है की

How can we reduce the addiction of computer and phones
अपने पुरे समय में अधिकतर समय हम अपने मोबाइल या कंप्यूटर को देते है। आधुनिक समय में कंप्यूटर तथा mobile फ़ोन एक ऐसा नशा बन गए है जिससे बाहर निकल पाना बहुत मुश्किल होता है लेकिन हम आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे है जिससे आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल की लत से बाहर आ सकते है।कंप्यूटर और फोन की लत को कम  कैसे करे | 

1. लिखना (WRITING) :- 

 यदि आप भी अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर social media पर घंटो बिताते है तो इससे अच्छा है की आप अपने दिन के खली समय में कुछ लिखने का प्रयास करे। इसमें आप प्रतिदिन अपने बारे में या अन्य किसी रोचक विषयो पर लिख सकते है। हो सकता है की यह आपको शुरुआत में अच्छा न लगे लेकिन थोड़े समय बाद आपको इसमें रूचि होने लगेगी। 

2. गेम्स खेलना (GROUND GAMES ):-

 आप इसमें कुछ ऐसे games जैसे की - कैरम बोर्ड , कार्ड गेम्स ,लूडो या कोई अन्य ग्राउंड games जो आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के बिना खेल सकें। आजकल हर व्यक्ति गेम्स खेलने के लिए भी मोबाइल या कंप्यूटर का ही उसे करता है लेकिन इसके इसके विपरीत यदि आप ऐसे games खेले जो आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर की तरफ जाने ही न दे। 

3. मैडिटेशन एंड कसरत (MEDITATION AND WORKOUT):- 

मोबाइल या कंप्यूटर के प्रयोग कम करने के विकल्प के तौर पर मैडिटेशन तथा व्यायाम भी एक अच्छा तरीका है जिसमें  हम अपने मोबाइल या कंप्यूटर के अलावा अपना ध्यान लगा सकते है।  मोबाइल या कंप्यूटर के प्रयोग करने से हमें कई तरह की बीमारिया जैसे नींद की कमी , आँखों की कमजोरी आदि हो सकती है तो इससे ठीक करने के लिए भी मैडिटेशन बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।  

4. रुचिकर काम करके (DO INTERESTING WORK):-

 मोबाइल या कंप्यूटर पर अपना पूरा समय देने के बजाय हम अपना समय कुछ ऐसे काम करने में बिता सकते है जिनमे हमें बहुत रूचि होती है जैसे पेंटिंग करना ,संगीत सुनना  या गाना ,कविता लिखना ,घूमना फिरना या किसी तरह की प्रतियोगिताए करना या हिस्सा लेना जैसे रुचिकर काम करके भी हम मोबाइल या कंप्यूटर की आदत को कम कर  सकते है।

5. पढ़ना (READING) :- 

 अपना ज्यादा समय कंप्यूटर या मोबाइल पर न बिताकर हम कुछ अच्छा पढ़ सकते है जो हमारी इस कंप्यूटर या मोबाइल की लत को कम कर सकता है।  इसमें हम कुछ कविताए या कोई ऐसा पढ़ सकते है जिसमे हमे रूचि हो जैसे किसी की जीवनी पढ़ना , उपन्यास ,ब्लॉग पढ़ना ,या कुछ रोचक तथ्य के बारे में पढ़ना। इससे हमें कंप्यूटर या मोबाइल की लत को कम करने मे बहुत मदद मिल सकती है। 

उपरोक्त लिखी हुई बातो  या तरीकों को अपनाकर काफी हद तक हम कंप्यूटर और फोन की लत को कम कर सकते है। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है की आप कंप्यूटर और फोन की लत को कम करने के लिए कितना प्रयास कर सकते है।    


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ