WHAT WE NEEDED TO LIVE LIFE | जीवन की आवश्यकताएं

  IMPORTENT THINGS IN HUMAN LIFE IN HINDI 

  जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं 

  हर इंसान के जीवन में कुछ अहम् आवश्यकताए होती है जिनके बिना जीवन जीना कठिन सा हो जाता है। यहाँ हम रोजगार या पैसे की जरूरतों की बात नहीं कर  रहे बल्कि ऐसी मुलभुत जरूरतों के में बारे में बात कर रहे है जो हर तरह के इंसान के जीवन में अहम् स्थान रखती है।  यदि इंसान के जीवन में इन आवश्यकताओं की पूर्ति न हो  तो उन्हें अपना जीवन एक बोझ की तरह लगने लागता है। 
 एक इंसान को जीने के लिए कुछ अहम् आवश्यक बाते :-


must read:-
 
रोचक जानकारी के लिए यह क्लिक करे -

1. निश्चितता (Certainty ):-    

 हर इंसान के जीवन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जो मेहनत करता है  उसके सफल होने में  निश्चितता न हो तो वह इंसान उस काम को करने से डरता है  या उस काम को करने में संकोच करता है। उसे इन बात का भय लगा रहता है की कही वह असफल न हो जाए। इसी अनिश्चितता के कारण अधिकतर व्यक्ति अपना व्यापार करने के स्थान पर  नौकरी करना पसंद करते है क्योंकि नौकरी में माह के अंत में वेतन मिलने की निश्चितता होती है जबकि business में सफल होने की निश्चितता नहीं होती।  

2. महत्व (Importance ) :- 

हर व्यक्ति दुसरो के सामने अपना महत्व चाहता है बेशक उसके लिए उसे कुछ भी करना पड़े लेकिन उसे अहमियत जरूर चाहिए होती है। यह एक अहम् जरुरत है जो एक छोटे बच्चे से लेकर एक वृद्ध व्यक्ति तक सबको पूरी करनी होती है। दुसरो की नज़रो में अपनी अहमियत बनाने या बढ़ाने के लिए व्यक्ति कुछ भी करता है चाहे वह नकारात्मक या कोई गलत काम ही क्यों न हो। कोई इंसान इसके लिए बहुत अच्छे काम करता है ताकि समाज में उनकी इज्जत बने। इसके विपरीत कुछ लोग अपनी अहमियत बताने के लिए या दुसरो की नजर में आने के लिए गलत काम भी करते है जैसे कोई गुंडे मवाली तरह के लोग अपनी महत्व दिखाने के लिए दुसरो के मन में भय पैदा करते है।  

3. प्यार या स्नेह (Love ):-

हर उम्र का व्यक्ति अपने लिए हमेशा प्यार तथा स्नेह ढूंढता रहता है जो उन्हें पाने परिवार या अपने चाहने वाले व्यक्तियों से मिलता है। एक  नवजात बच्चा जो हमेशा अपनी माता के प्यार के लिए हमेशा आतुर रहता है वह अपनी माता से दूर जाते ही रोने लग जाता है जबकि एक व्यस्क इंसान अपने लिए एक ऐसा साथी खोजता है जिससे वह प्यार करता है। इसी तरह एक बूढ़ा इंसान भी अपने बेटे ,बेटी ,बहु ,पोते ,नाती सभी से स्नेह करता है और उनसे भी प्यार पाने की उम्मीद  रखता है। प्रेम एक ऐसी अनुभूति है जो हमें अत्यधिक सुकून देता है। इसलिए इसकी जरुरत हर तरह के इंसान को  होती है। 

4. सम्बन्ध या जुड़ाव (Connections ) :

 सभी व्यक्ति अपने से दूसरे व्यक्ति में कुछ ऐस ढूंढते रहते है जो उन्हें आपस में जोड़ता हो।  जैसे दो व्यक्तियों की विशेषताए या कोई भी काम जो दो या अधिक व्यक्तियों में एक सामान हो तो ऐसे व्यक्तियों को आपस में एक जुड़ाव सा महसूस होता है। हम हमेशा ऐसे लोगो को पसंद करते है जिनमे हमारे जैसी समानता हो। ये सकारात्मक या नकारात्मक तरीके से हो सकता है जैसे यदि कुछ लोग साथ मिलकर कोई गलत काम करते है तो इसमें उनमे सम्बन्ध तो है लेकिन वो नकारात्मक है। जबकि यदि कुछ व्यक्ति मिलके कोई अच्छा काम करते है तो यह एक अच्छा सम्बन्ध होगा।  

5. विकास या उन्नति (Growth ) :- 

 कोई भी व्यक्ति चाहे वह अमीर हो या गरीब हो , छोटा हो या बड़ा हो ,हमेशा अपनी तरक्की के लिए काम करता है। यदि किसी काम में तरक्की न हो तो वह काम हमें एक बोझ लगने लग जाता है। क्योंकि जिस काम में तरक्की होना बंद हो जाए तो वह काम करने में हमारा मन नहीं लगता। जब हम अपने किसी लक्ष्य के लिए काम है तो सफल होने के बाद हमारा लक्ष्य ख़तम नहीं हो जाता बल्कि हमारा लक्ष्य और भी बड़ा हो जाता है जिसके लिए हम खुद को विकसित करते है ताकि काम तथा नाम में भी तरक्की हो सके। 

6. अनिश्चितता (Uncertainty ):-

यह जरुरी नहीं है की हमें अपने सभी कार्यो का परिणाम हमेशा पता हो की हम उसमे सफल होंगे की नहीं। अनिश्चितता का होना भी हमारे जीवन में बहुत अहमियत रखता है क्योंकि यह हमारे लिए एक तोहफे की तरह काम  करता है क्योंकि यदि हमारे सभी कार्यो में निश्चितता होने लगे तो ये कोई भी काम करने में उतना उत्साह या मन नहीं लगेगा क्योंकि हमें हर काम का परिणाम पता होने से हमारी जीवन में कुछ नयापन नहीं आएगा। इसलिए कुछ काम ऐसे भी होते है जिनमे हमें अपने सफल  होने के  बारे में पता नहीं होता।   

अतः हम यह निष्कर्ष निकाल सकते है की एक इंसान के जीवन में ये सभी मूल जरूरतों की पूर्ति हो तो वह अपने जीवन को ख़ुशी के साथ जी सकता है। किसी परिणाम की निश्चितता ,अपना महत्व ,अपनापन प्यार-स्नेह ,सामान लोगो से सम्बन्ध ,तथा विकास या उन्नति हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करती है।  

Must read :- 

आधार कार्ड में नाम कैसे बदलवाएं step by step

उत्पाद क्या है-परिभाषा तथा विशेषताएं -

भावना क्या है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ