उत्पाद क्या है-परिभाषा तथा विशेषताएं -

WHAT IS A PRODUCT

उत्पाद  क्या है। 

 एक उत्पाद किसी भी बाजार की सभी क्रियाओं का केंद्र बिंदु होता है जिसके चारो और बाजार की सभी क्रियाएं घूमती है। एक  उपभोक्ता के लिए उत्पाद एक उनकी विशेषताओं का तथा सुविधाओं का एक  पुलिंदा है जबकि एक विक्रयकर्ता के लिए यह उन गुणों का पुलिंदा है जो उनके ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरी करता है। 

 उत्पाद की परिभाषा :-  एक उत्पाद मूर्त तथा अमूर्त गुणों ,लक्ष्ण से युक्त वह कोई वस्तु है जिसमे ग्राहकों की आवशयक्ताओं की संतुष्टि के लिए बाजार में बेचने के लिए प्रस्तुत किया जाता है।

Product is a set of tangible and intangible attributes ,including packaging , colors , price quality and brand, plus the seller services and reputation .A product may be a goods, services, place , person or idea .       

एक उत्पाद की बहुत सी विशेषताएं होती है :-

1. उत्पाद (PRODUCT) मूर्त या अमूर्त भी हो  सकता है जैसे जिस उत्पाद को हम देख तथा छू सकते है उन्हें हम मूर्त उत्पाद कहते है जैसे , कार ,tv .,रोटी ,कपडा ,मकान ,पंखा ,फ़ोन ,आदि सभी एक मूर्त उत्पाद के उदाहरण है। जबकि अमूर्त उत्पाद वे होते है जिनको हम देख या छू नहीं सकते उन्हे हम अमूर्त उत्पाद कहते है जैसे ,कोई परिवहन सेवा ,शिक्षा सेवा ,चिकित्सा सेवा ,या परामर्श सेवा ,या कोई घटना आदि अमूर्त उत्पाद के उदाहरण है।

उत्पाद  क्या है-परिभाषा तथा विशेषताएं

2 एक उत्पाद (PRODUCT)  हमारी बहुत सी आवश्यकता की पूर्ति करता है जैसे एक फ़ोन के द्वारा हम अपनी दूरभाष के जरूरतों के साथ साथ अपनी मनोरंजन की सभी जरूरतों को पूरी कर सकते है।  

3  एक उत्पाद (PRODUCT) उपभोक्ताओं की अनेको जरूरतों की पूर्ति करता है इसलिए जो उत्पाद हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाता वह ज्यादा समय तक   बाजार में नहीं टिक सकता।  क्योंकि एक उत्पाद को बनाने का उद्देश्य ही ग्राहक के जरुरत को पूरा करना होता है।  

4.  हर एक उत्पाद (PRODUCT) अन्य से अलग होता है इसलिए हर उत्पाद के अंदर ;अलग -२ विशेषताए होती है जिनमे हर उत्पाद के रंग , रूप , वजन ,महक या उद्देश्य के आधार पर उत्पाद को अलग दिखाया जाता है।  

5. हर एक उत्पाद (PRODUCT) की पहचान किसी न किसी ब्रांड के नाम से होती है जो उन्हें दूसरे कंपनी के उत्पादों से भिन्न दिखाता है।  हर उत्पाद का अपना एक नाम या निशान होता है जिसे हम ब्रांड या trademark के नाम से जानते है।  जैसे L.G. , SAMSUNG , TATA ,आदि ट्रेडमार्क तथा ब्रांडमार्क का उदाहरण है।  

6. कई उत्पाद (PRODUCT) ऐसे होते है जिनको उनकी पैकजिंग के साथ ही बेचा जाता है क्योंकि उनको पैकजिंग से अलग करना संभव नही  होता ,इसलिए उन उत्पादों को पैकजिंग के साथ ही उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है। जैसे टूथपेस्ट ,शेविंग क्रीम आदि ऐसे उत्पादों के उदाहरण है।  

7. हर उत्पाद (PRODUCT) का एक निश्चित मूल्य होता है जिसपर उसे बेचा जाता है लेकिन कई बार उत्पाद को ग्राहक के सुविधा के आधार पर भी कम मूल्य पर दे दिया जाता है। अतः है उत्पाद का मूल्य होना जरुरी होता है।  

8. हर उत्पाद (PRODUCT) का एक जीवन चक्र होता है जो उत्पाद के निर्माण से लेकर उपभोग तक चलता रहता है।  उत्पाद के जीवन चक्र की विभिन्न अवस्थाए होती है। जिन्हे हम विकास  ,परिपक्वता तथा उत्पाद  मरण तक चलती है।  

इसी तरह एक उत्पाद (PRODUCT) की बहुत सी विशेषताए होती है जो उत्पाद को विक्रय करने में सहायक होती है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ