WHAT IS ATTITUDE | मनोवृति क्या है

WHAT IS ATTITUDE 

मनोवृति क्या है ?

 मनोवृति (attitude) का सामान्य शब्दों में अर्थ होता है प्रतिक्रिया की प्रवृति। एक इंसान किसी व्यक्ति के साथ या किसी भी परिस्थिति में किस तरह का व्यव्हार करता है यह उसकी मनोवृति (attitude) पर निर्भर करता है। दूसरे अर्थो में समझा जाए तो एक इंसान की मनोवृति (attitude)किसी भी परिस्थिति में या किसी भी व्यक्ति से बात करते समय अपनी प्रतिक्रिया देने की प्रवृति होती है।

 DEFINITION   (It refers that how one feel and react about someone or something)

हमारे द्वारा किसी अन्य व्यक्ति से या किसी  परिस्थिति में  किया जाने वाला व्यव्हार हमारी मनोवृति (attitude) का ही नतीजा होता है। या हम ऐसा मान सकते है की किसी के साथ हम किस प्रकार का व्यव्हार करे यह हमारी मनोवृति निर्धारित करती है की किसी व्यक्ति के साथ हमारा आचरण कैसा होगा।  

हमारी मनोवृति (attitude) किसी के प्रति सकारात्मक तो किसी अन्य के प्रति नकारात्मक भी हो सकती है यह इस बात पर निर्भर करता है की सामने वाले व्यक्ति की बात को हम किस तरह अपने ऊपर लेते है। जैसे यदि एक व्यक्ति हमारे साथ बुरा सुलूक करता है या किसी और की बुराई करता है तो हम उसके बारे में नकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे। इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति अच्छा है या अच्छा व्यव्हार करता है तो उसके प्रति सभी की मनोवृति सकारात्मक होगी।  

WHAT IS ATTITUDE

मनोवृति (attitude) को और भी अच्छे से समझने के लिए हम इसकी कुछ विशेषताओं पर चर्चा करते है।  -

FEATURES OF ATTITUDE ;- 

1. एक इंसान की मनोवृति उसके जीवन मूल्यों से अलग होती है क्योंकी  एक इंसान के जीवन मूल्य अधिक व्यापक होते है जबकि मनोवृति कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक होती रहती है।  

2. मनोवृति  इंसान के जन्म से ही नहीं होती बल्कि इसे बाहरी वातावरण तथा सामाजिक व्यवहारों से सीखा जाता है जैसे वातावरण या समाज में आप रहते है आपकी मनोवृति भी वैसी ही बन जाती है।  

3. मनोवृति का  सीधा सम्बन्ध आपके व्यव्हार की प्रवृति या आदत से है जोकि सकारात्मक या नकारात्मक भी हो सकती है।  

4. हमारी मनोवृति का जन्म हमारे व्यक्तिगत अनुभवों ,समाज , तथा हमारे बोलचाल के माध्यमों के कारण होता है इन सभी कारको के आधार पर ही हमारी मनोवृति निर्धारित होती है। 

5. किसी व्यक्ति या परिस्थिति विशेष के प्रति हमारी मनोवृति हमेशा एक जैसी नहीं रहती अपितु यह समय तथा  हालातो के आधार पर बदलती रहती है जैसे किसी व्यक्ति के प्रति आपकी मनोवृति आज सकारात्मक है तो कल नकारात्मक भी हो सकती है।  

6. आपकी मनोवृति का सकारात्मक  नकारात्मक होना आपकी आवश्यकता पर निर्भर करता है जैसे मान लीजिये की आपको किसीसे अपना कोई काम करवाना हो तो निश्चित ही आप उसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण (attitude) रखेंगे।  

अंततः ऊपर लिखे हुई जानकारी के आधार पर हम ये निष्कर्ष निकाल  सकते है की मनोवृति (attitude) किसी व्यक्ति ,वस्तु ,विचार तथा किसी स्थान या स्थिति विशेष के बारे में मन के भाव को प्रकट करने की कला है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ