what is inflation | महंगाई क्या है, महंगाई होने के कारण

महंगाई क्या है।

what is inflation    

आसान शब्दों में समझा जाए तो महंगाई "INFLATION "का मतलब होता है की वस्तुओ या सेवाओं  की कीमतों में वृद्धि हो जाना। जैसा की आप जानते है की आजकल हमारे देश में महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर है क्योंकि आज समय में चाहे खाने की वस्तु हो या कोई  विलासिता की वस्तु हो हर चीज बहुत अधिक महँगी हो चुकी है। यहाँ तक की हमारे रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुएँ जैसे,आटा ,चीनी ,दाल,मसाले,अनाज,दूध,घी, आदि सभी जरुरत की चीजों के भाव भी आसमान छू रहे है। तो आइये हम महंगाई के बारे में कुछ और जानने की कोशिश करते है।  ;- 

Inflation refers to the rise in the prices of most goods and services of daily or common use, such as food, clothing, housing etc. 

जब  भी किसी बाजार में वस्तुओं  या सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो वह वस्तु अपने

WHAT IS INFLATION
सामान्य मूल्य से अधिक मूल्य पर बिकने  लगती है जो महंगाई"INFLATION" का मुख्य कारण होता है।  अगर महंगाई को अर्थव्यवथा की नजर से देखा जाए तो यह इसकी यह परिभाषा दी जा सकती है की वस्तुओ की पूर्ति सामान रहते हुए भी यदि कीमतों में वृद्धि होती है तो इसका कारण महंगाई ही होती है।

रूपये की कीमतों में गिरावट :   

महंगाई "INFLATION" का दूसरा पहलु यह भी होता है की पैसे की कीमत में कमी होना। एक देश में महंगाई का होना यह दर्शाता है की उस देश में अब रूपये की कीमतों में भी कमी आ चुकी है। आइये इसे हम एक उदाहरण से समझते है :- 

जैसे 10 साल पहले एक किलो शक्कर की कीमत 10-15 रूपये होती थी जबकि अब एक किलो शक़्कर करीब 45 रूपये में मिलती है। इससे यह देखा जा सकता है की 10 साल पहले 15 रूपये में इतनी क्रय शक्ति थी की उसके बदले में हमें  1 किलो शक़्कर मिल जाती थी जबकि आज के समय में 1 किलो शक्कर खरीदने  के लिए हमें 45 रूपये देने पड़ते है। इसका मतलब यह होता है की 10 साल पहले  15 रूपये की क्रय-शक्ति आज के 45 रूपये के बराबर थी।  

इससे यही साबित होता की समय के साथ साथ रूपये की कीमत में कमी होती जा रही है जिसका असर हमें महंगाई "INFLATION"के रूप में देखने को मिलता है।  

इस उदाहरण से आप दो मतलब निकाल  सकते है की :- 

1.  केवल 10 वर्षो में शक्कर की कीमत 3 गुना वृद्धि हो चुकी है जबकि इसका दूसरा पहलु देखा जाए तो हमें यह मालूम होता है की - 

2    केवल 10 वर्षो में रूपये की कीमत 3 गुना कम हो गई है।  

उपरोक्त दोनों ही स्थितियों में हमें देश में महंगाई ही देखने को मिलती है ये दोनों स्थिति ही महंगाई का वजह बनती है।  

Reasons of inflation or dearness (एक देश में महंगाई होने के कुछ सामान्य कारण हो सकते है ): -

    1. पूर्ति में कमी  - यदि किसी भी देश में किसी भी जरुरत की वस्तु की पूर्ति काम हो जाती है या उसकी उपलब्धता कम हो जाती है तो उस वस्तु की कीमतों में वृद्धि हो जाती है या कर दी जाती है।  

    2. tax में वृद्धि  -   किसी भी देश में यदि किसी वस्तु पर सरकार अधिक कर लगा देती है तो उस वस्तु की कीमत में वृद्धि होना सामान्य सी बात है। ऐसा इसलिए होता है की सरकार को जिस भी वस्तु की बिक्री काम करवाना चाहती है तो उस पर अधिक कर लगा देती है जिससे वह वस्तु और भी ज्यादा महँगी हो जाती है जैसे , तम्बाकू या शराब।  

    3.  बढ़ती हुई जनसँख्या -  हमारे देश में बढ़ती हुई जनसंख्या भी  महंगाई का एक मुख्य कारण है क्योंकि बढ़ती हुई आबादी की सभी जरुरत की वस्तुओ की पूर्ति करना बहुत ही कठिन हो रहा है जिसके वजह से पूर्ति कम होने से कीमतों में निरंतर वृद्धि हो रही है।  

    4.  वस्तुओ के आयात पे प्रतिबन्ध - हमारे देश में बहुत सी ऐसी वस्तुए है जो बाहरी देशो दे मंगाई जाती है तो ऐसे में यदि सरकार द्वारा किसी ऐसी वस्तु के आयात पर पाबन्दी या अधिक कर लगा देती है तो उस वस्तु की कीमतों में वृद्धि होना स्वाभाविक है। 

अतः महंगाई "INFLATION" एक देश की अर्थव्यवस्था का एक हिस्सा होती है जो की आम  जनता के लिए दो-धारी तलवार के जैसे होती है। महंगाई का होना एक देश की भिन्न भिन्न स्थितियों में आर्थिक स्थिति के मजबूत होने या अन्य व्यावसायिक या वित्तीय स्थितियों पर निर्भर करता है।   

    

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ