Emotions

 what are emotions 

भावना क्या है।  

इस धरा पर जितने भी सजीव प्राणी रहते है सभी के अंदर कई तरह की संवेदनाएँ होती है , जिन्हे हम भावना कहते है। हमारी भावनाएँ  हमारे मन का वह भाव होती है जिसे हम दुसरो से बात करते हुए जताते है या महसूस करते है। 

हमारे अंदर कई तरह के भाव होते है जैसे , प्यार ,डर, ,  गुस्सा , निराशा  आदि।  ये सभी अलग अलग भावनाएँ  होती है जिन्हे हम दिनभर में सबसे अधिक बार महसूस करते है। हमारी भावनाएँ हमें मानसिक रूप से बहुत प्रभावित करती है। 

---    जब हमें कोई अन्य व्यक्ति अच्छा लगता है या हम उसकी तरफ आकर्षित होते है तब हमें मन में उसके लिए प्यार की भावना जागृत होती है जिससे हमे वह इंसान अच्छा लगने लगता है। उसकी हर बात हमारे मन को  भाती है।  प्यार ,प्रेम हमारे मन की सकारात्मक भावना होती है जो किसी व्यक्ति विशेष के लिए हमारी सोच को बहुत अधिक प्रभावित करती है। 

---   जब हमे किसी की बात अच्छी नही  लगती तो उसपर हमारा गुस्सा होना भी हमारे मन का एक नकारात्मक भाव होता है जो प्रायः अच्छा नहीं मन जाता। गुस्सा या हमारा क्रोध हमारी सोचने की क्षमता को कम कर देता है। 


---  जब हम खुद को किसी व्यक्ति या परिस्थिति से असुरक्षित महसूस करते है तो वह स्थिति हमारे मन में भय की भावना को जागृत करती है।  भय हमारे मन का वह भाव है जो हमें प्रायः असहज महसूस करवाता है। भय हमे ऐसे फैसले भी लेने के लिए मजबूर कर सकता है जो हमारी स्वेच्छा के विरुद्ध होते है।

---   जब कोई काम हमारे मन मुताबिक न हो तो हम उसको लेकर निराश हो जाते है।  निराशा भी एक नकारात्मक भाव होता है जो हमें कमजोर बना देती है। अगर बार बार कोशिश करने पर भी कामयाबी न मिले तो यह निराशा का सबसे अहम् कारण होता है। 

हमारी भावनाएं हमारे हर निर्णय को करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । भावनाएं एक आईने की तरह काम करती है जो हमे दुसरो को समझने और जानने में मदद करती है। 

हम हमेशा अपनी बातों , इशारो , क्रिया - प्रतिक्रियाओं में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते है। हमारी भावनाएं हमारे नजरिये को भी प्रभावित करती है। 

यद्पि हमारी भाव दूसरों से प्रभावित होते रहते है फिर भी हमे अपने मन में दुसरो के लिए सदैव सकारात्मक भाव रखने चाहिए। 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ